रबी फसलों की बुआई के लिए सरसों, चना, मटर, मसूर, तोरिया और गेहूं के बीज निशुल्क और 50% अनुदान पर उपलब्ध

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंदौली/दिनांक 17 सितम्बर, 2026
​

जिला प्रशासन व कृषि विभाग ने रबी सत्र की फसलों की समयबद्ध बुआई सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। रबी बीजों की उपलब्धता के लिए agriculture.up.gov.in पोर्टल पर बुकिंग की प्रक्रिया जारी है। तोरिया, चना, मटर और सरसों के बीज जनपद में पहुँच चुके हैं, जिन्हें शीघ्र ही राजकीय कृषि बीज गोदामों के माध्यम से किसानों को वितरित किया जाएगा।

​जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि निशुल्क बांटे जाने वाले मिनीकिट बीजों की शत-प्रतिशत बुकिंग हो चुकी है। हालांकि, 50 प्रतिशत सब्सिडी पर मिलने वाले सामान्य बीजों की बुकिंग अभी भी काफी शेष है।

गेहूं के निर्धारित 53,070 पैकेट के लक्ष्य के सापेक्ष केवल 16,492 पैकेट, चना के 1,538 पैकेट के सापेक्ष 595 पैकेट, सरसों के 600 पैकेट के सापेक्ष मात्र 225 पैकेट और मसूर के 1,462 पैकेट लक्ष्य के सापेक्ष केवल 225 पैकेट की ही ऑनलाइन बुकिंग हुई है।

​जिला कृषि अधिकारी ने जनपद के सभी किसान भाइयों से अपील की है कि वे बीजों की कमी या अंतिम समय की आपाधापी से बचने के लिए जल्द से जल्द विभागीय पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग कराएं और सरकारी अनुदान का पूरा लाभ उठाये।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई