संघ के शताब्दी वर्ष पर छानबे में प्रबुद्ध नागरिक संगोष्ठी का आयोजन

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मिर्जापुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में छानबे खंड में प्रमुख नागरिक एवं प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षाविद, विचारक, सामाजिक कार्यकर्ता तथा संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे। संगोष्ठी में भारतीय चिंतन परंपरा, समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने तथा राष्ट्र निर्माण में समाज की भूमिका पर गहन विचार-विमर्श हुआ।

मुख्य वक्ता पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र मुख्य मार्ग प्रमुख राजेंद्र सक्सेना ने कहा कि वर्ष 1925 में विजयदशमी के पावन पर्व पर परम पूज्य डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रूप में जिस बीज का रोपण किया था, वह आज सौ वर्षों की गौरवशाली यात्रा पूरी कर शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल किसी संगठन के सौ वर्ष पूरे होने का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र जागरण, सामाजिक समरसता, संस्कार, सेवा और स्वयं निर्माण की शताब्दी साधना का अवसर है।

राजेंद्र सक्सेना ने बताया कि मिर्जापुर की धरती पर भी संघ का कार्य निरंतर गतिशील रहा है। पिछले कई वर्षों में प्रचारकों, कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों ने अपने समर्पण एवं सेवा भाव से संघ के विचार को समाज के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचाने का प्रयास किया है। सेवा कार्यों, सामाजिक संस्थाओं और राष्ट्र निर्माण के माध्यम से संघ का कार्य लगातार आगे बढ़ रहा है।

संगोष्ठी में पंच परिवर्तन के माध्यम से सामाजिक जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने पर विशेष जोर दिया गया। पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य जैसे विषयों को समाज में प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने शताब्दी वर्ष को सामाजिक जागरण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के रूप में मनाने की बात कही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्मेश चंद्र तिवारी ने की। इस अवसर पर खंड कार्यवाह ऋषि सिंह, सह-खंड कार्यवाह रवि सेठ, लाल सिंह, खंड संघचालक सतीश , प्रबुद्धि प्रमुख गणेश , विभाग सारिका प्रमुख कवि सिंह जी, जिला सेवा प्रमुख सुखेंद्र , जिला कुटुंब प्रबोधन प्रमुख विशाल जी, आरपीजी दिलीप , दिनेश शुक्ला, सुशील , अमित , मंगला प्रसाद पांडेय, संजय सिंह, राजेंद्र, संदीप , पार्थ सिंह , संजय , जगदीश , राजेंद्र पाठक , जय सिंह , विमल सहित संघ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में प्रमुख नागरिक मौजूद रहे

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई