सकलडीहा
सकलडीहा कस्बा के नागेपुर में बीते दिनों ब्रेकरी दुकानदार सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर व्यापारियों में भारी आक्रोश है। मंगलवार को सकलडीहा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरी के नेतृत्व में एसपी से मुलाकात किया। इस दौरान व्यापारी के खिलाफ दर्ज मुकदमा हो हटाये जाने व कोतवाली पुलिस की मनमानी को लेकर पत्रक सौपा। एसपी ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

ब्रेकरी दुकान पर बीते 2 सितम्बर को एक युवक केक खरीदकर ले गया। जिसके थोड़ी देर बात युवक केक खराब होने का आरोप लगाते हुए वापस करने को लेकर दबाब बनाने लगा। इस दौरान दुकानदार और युवक के बीच कहासूनी होने लगा। देखते देखते दुकानदार और युवक के बीच गाली गल्लौज झड़प हेागई।
आक्रोशित व्यापारियों ने कोतवाली पहुंचकर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुन:युवक की तहरीर पर व्यापारियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर दिया गया। इसकी जानकारी होने पर व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर व्यापारियों पर दर्ज मुकदमा वापस लेने व कोतवाली पुलिस की मनमानी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाया। एसपी ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरी,सकलडीहा अध्यक्ष केके सोनी विनय सेठ,जितेन्द्र,पीयूष वर्मा, राज चौरसिया,तेजन चौरसिया,चंदन,अमित,सुनील गुप्ता,भारत गुप्ता,रोशन अली,बरकत,अहमद,इमरान,किशोर,हिमांशु वर्मा,जेपी गुप्ता सहित अन्य रहे।







