सुल्तानपुर में 14.65 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क का विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

रामनगर क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर में क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने विधायक निधि योजना वर्ष 2025-26 के अंतर्गत इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

इस परियोजना के तहत कजरी रोड पर आशीष चौबे के आवास से नन्दलाल राय के आवास तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इस विकास कार्य की अनुमानित लागत 14.65 लाख रुपये है।

शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने विधिवत पूजन कराया। इसके पश्चात देवेंद्र सिंह एवं विवेक मिश्रा ने शिलापट्ट का अनावरण किया, जबकि प्रधान प्रतिनिधि मनोज मौर्य ने नारियल फोड़कर कार्य के शुभारंभ की औपचारिकता पूरी की।

इस अवसर पर क्षेत्रीय लोगों ने विधायक सौरभ श्रीवास्तव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से क्षेत्र में सड़क निर्माण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इंटरलॉकिंग सड़क बनने से स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और कॉलोनी के विकास को भी गति मिलेगी।

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास और जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। जनता की आवश्यकता के अनुरूप विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, सीवर, पेयजल सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

कार्यक्रम में महानगर मंत्री डॉ. अनुपम गुप्ता, भाजयुमो महानगर मंत्री सृजन श्रीवास्तव, रितेश राय, कुलदीप सेठ, मनजीत सिंह, आनंद सिंह, संदीप, आशीष चौबे, नंदलाल राय, राजेश मिश्रा, ऋषि सिंह, गोविंद मौर्य, अनुराग श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह, रविशंकर जायसवाल, स्वयं श्रीवास्तव, दिव्यांश केसरी, कृष्ण गुप्ता ,मंजीत सिंह,आनंद सिंह, हिमांशु यादव, गुलाब, उत्कर्ष राय, विवेक वर्मा, अरविन्द सिंह, संदीप चौरसिया, विहान राय, एस के मिश्रासहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।