साकेत नगर में चला बृहद स्वच्छता अभियान, जन जागरूकता रैली और पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

सृजन सामाजिक विकास न्यास, सीआरपीएफ एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में साकेत नगर कॉलोनी में बृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान जन जागरूकता रैली निकाली गई और साकेत नगर पार्क नंबर 1 में बृहद पौधरोपण किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सभी कॉलोनी वासियों को एक-एक पौधा लगाने की जिम्मेदारी दी और खुद एक पेड़ मां के नाम लगाकर कहा कि पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी पूरे काशी वासियों एवं देश वासियों की है। इसके बिना स्वस्थ जीवन संभव नहीं है।

कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे पर्यावरणविद अनिल कुमार सिंह ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई। अध्यक्षता कर रहे 95 बटालियन के कमांडेंट एस बाला पुरकार ने इस मुहिम में जन-जन को जुड़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि राजीव पटेल, पूर्व एमएलसी केदारनाथ सिंह, समाजसेवी सुधीर सिंह, अशोक पटेल सहित कई कार्यकर्ताओं ने भागीदारी निभाई। श्रीकांत पांडेय अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे।

विधायक ने सृजन सामाजिक विकास न्यास एवं गंगा हरितिमा अभियान के ब्रांड एंबेसडर अनिल कुमार सिंह के कार्यों की सराहना की।

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।