वाराणसी
रामनगर क्षेत्र की अभिनव विहार कॉलोनी में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने विधायक निधि योजना वर्ष 2026-27 के अंतर्गत 18.58 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इंटरलॉकिंग सड़क का विधिवत शिलान्यास किया।
इस परियोजना के तहत मनोज सिंह के आवास से शिव शंकर यादव के आवास होते हुए डी.एन. त्रिपाठी के आवास तक लगभग 160 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जाएगा। सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और कॉलोनी में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा।
शिलान्यास के अवसर पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने विधिवत पूजन-अर्चन का कार्य रामानंद श्रीवास्तव से करवाया और विकास कार्य का शुभारंभ कराया। शिलापट्ट का अनावरण सृजन श्रीवास्तव और रितेश राय ने किया।जबकि टुन्ना सिंह ने नारियल फोड़कर कार्य के शुभारंभ की औपचारिकता पूरी की।
सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास और जनता को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप सड़क, सीवर, पेयजल सहित अन्य विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है।
क्षेत्रीय नागरिकों ने सड़क निर्माण कार्य के लिए विधायक सौरभ श्रीवास्तव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से इस सड़क की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। निर्माण पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर भाजयुमो महानगर मंत्री सृजन श्रीवास्तव, रितेश राय, आलोक सिंह, कुलदीप सेठ, जितेंद्र सिंह, उमाशंकर चौबे, अनुराग श्रीवास्तव, दिव्यांश केसरी, स्वयं श्रीवास्तव, कृष्ण गुप्ता, रविशंकर जायसवाल, सुदर्शन पटेल, सचिन सोनकर,पप्पू पटेल, अरविंद राय, सौरभ राय, सुशील श्रीवास्तव, अरविंद सिंह, राकेश तिवारी, मनोज दुबे, मोहन तिवारी, गुड्डू सिंह, एनके शर्मा ,शिव शंकर यादव, अमित कुमार श्रीवास्तव, बालाजी श्रीवास्तव, रविंद्र गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, संजय पाल, रमेश कुमार, राजेश राय, दिग्विजय सिंह सहित क्षेत्रीय नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







