विधायक सौरभ ने किया पांडेयहवेली में बंगालीटोला स्ट्रीट के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारम्भ

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी, 11 सितम्बर 2026:

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने वाराणसी कैण्ट विधानसभा के पाण्डेयहवेली में स्थानीय नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की। बंगालीटोला स्ट्रीट के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास सम्पन्न हुआ।

वर्षों से इस क्षेत्र के नागरिक उबड़-खाबड़ गलियों से गुजर रहे थे। अक्सर वरिष्ठ नागरिकों के चोटिल होने की सूचना मिलती थी विधायक की इस पहल से न सिर्फ गली में चिकने पत्थर लगेंगे, बल्कि सुंदर स्ट्रीट लाइट लगेंगी, दीवारों पर कलाकृतियां उकेरी जाएगी और सभी मकानों दुकानों को एक रंग में पेंट किया जाएगा। कुल मिलाकर यह पूरी गली अत्यंत भव्य रूप में दिखाई देगी।

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि क्षेत्र के विकास के साथ-साथ नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसी क्रम में आवागमन सुविधा के विस्तार के लिए यह महत्वपूर्ण कार्य शुरू कराया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय नागरिकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने इस सौंदर्यीकरण कार्य को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण सौगात बताते हुए विधायक सौरभ श्रीवास्तव का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पार्षदगण सर्वश्री रामगोपाल वर्मा, चन्द्रनाथ मुखर्जी व विजय द्विवेदी, मण्डल अध्यक्ष सोमनाथ यादव, विश्वजीत शास्त्री, असित दास, पीयूष भट्टाचार्य, संदीप बैनर्जी, राकेश जायसवाल, पिनाकी सामन्त, लालटू दास, अभिषेक जायसवाल, राजा, विकास यादव, बाबू यादव, विवेक कन्नौजिया, बाली कन्नौजिया सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।