तृतीय सब-जूनियर राष्ट्रीय रिंग टेनिस चैम्पियनशिप का हुआ भव्य समापन

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

बलिया, 11 सितंबर 2026

सनबीम स्कूल बलिया के प्रांगण में दिनांक 09 से 11 सितंबर 2026 तक आयोजित तृतीय सब-जूनियर राष्ट्रीय रिंग टेनिस चैम्पियनशिप 2026 का भव्य समापन हुआ।

प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। चैम्पियनशिप का आयोजन टीम चैम्पियनशिप एवं व्यक्तिगत स्पर्धाओं के आधार पर किया गया।

टीम चैम्पियनशिप में तमिलनाडु का दबदबा

टीम चैम्पियनशिप में तमिलनाडु की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रहते हुए चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया। उत्तर प्रदेश एवं तेलंगाना को संयुक्त रूप से उपविजेता घोषित किया गया, जबकि उड़ीसा की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

व्यक्तिगत स्पर्धाओं में तमिलनाडु का शानदार प्रदर्शन

बालक एकल वर्ग में तमिलनाडु के एस. सिद्धार्थ ने अपने ही राज्य के एस. प्रदीप को पराजित कर चैम्पियनशिप का खिताब जीता।

बालिका एकल वर्ग में तमिलनाडु की एस. श्रावंती ने एस. मृदुला को हराकर चैम्पियनशिप अपने नाम की।

बालक डबल्स में तमिलनाडु के मेलवीन राज एवं सांसरिक ने उत्तर प्रदेश के शुभम जायसवाल एवं आदित्य को पराजित कर खिताब जीता।

बालिका डबल्स में तमिलनाडु की सियानीला एवं हंशी की जोड़ी ने गुजरात की ध्रुवीक एवं तेजस्विनी को हराकर चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया।

वहीं मिक्स डबल्स के रोमांचक मुकाबले में तमिलनाडु के लतीश एवं करिश्मा ने उत्तर प्रदेश के वेदांत जायसवाल एवं श्रेया यादव को पराजित कर चैम्पियनशिप जीती।

खिलाड़ियों को पदक एवं ट्रॉफी से किया सम्मानित

समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पदक एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में सनबीम स्कूल बलिया के निदेशक Dr. Kumar Arun Kumar Singh की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर रिंग टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव K. R. V. Shyam Sunder, संयुक्त सचिव S. Rati Priya तथा उत्तर प्रदेश रिंग टेनिस एसोसिएशन की सचिव Manisha Rani सहित अन्य गणमान्य अतिथि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

रिंग टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव K. R. V. Shyam Sunder एवं संयुक्त सचिव S. Rati Priya ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों, अभिभावकों एवं आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया।

उत्तर प्रदेश रिंग टेनिस एसोसिएशन की सचिव Manisha Rani ने सनबीम स्कूल बलिया के निदेशक, प्रबंधन, आयोजन समिति, अधिकारियों एवं सभी सहयोगियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता ने बलिया की धरती पर रिंग टेनिस को नई पहचान और नई ऊर्जा प्रदान की है।

तीन दिनों तक चले इस राष्ट्रीय आयोजन में खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। प्रतियोगिता ने रिंग टेनिस के राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते प्रभाव और लोकप्रियता को भी प्रदर्शित किया।

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।