मिर्जापुर।
भारतीय किसान यूनियन मिर्जापुर इकाई की मासिक पंचायत शुक्रवार को ग्राम समदपुर स्थित शिव मंदिर पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राम महाल सिंह पटेल ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह ने किया।
पंचायत में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई और प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की गई। प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं:
बाढ़, बरसात और बांधों से छोड़े गए पानी के कारण नहर की पटरी तथा सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसका तुरंत मरम्मत कर दुरुस्त किया जाए। साधन सहकारी समिति ओडी की क्षतिग्रस्त इमारत का नया निर्माण कराया जाए।
सिंचाई खंड चुनार अंतर्गत वाराणसी-शक्ति नगर मार्ग के किनारे भागवत ब्रांच नहर से निकली कुलावा नंबर चार की नाली बंद पड़ी है, जिससे कुदारन, घाटमपुर और बरबकपुर गेट तक सिंचाई प्रभावित हो रही है। इसकी सफाई कराई जाए। भागवत ब्रांच से निकली नीबी माइनर तृतीय में तीसरा और चौथा फाल ध्वस्त हो गया है, इसका निर्माण कराया जाए तथा माइनर के टेल का कटिंग भी बंद किया जाए।
कुंडाडीह जादोपुर अंडरग्राउंड पुल के नीचे पानी भरने से आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है, पानी निकासी की व्यवस्था कर इसे आने-जाने योग्य बनाया जाए। ग्राम सभा ढेलवासपुर सायफन के पास नऊआ नाला पर अतिक्रमण किया गया है, इसे अतिक्रमण मुक्त कर बाढ़ निकासी सुनिश्चित की जाए।
गंगा की बाढ़ से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं, इसका आकलन कर क्षतिपूर्ति और मुआवजा दिलाया जाए। हुसैनपुर बियर डाक बंगला से पौनी बैरियर तक भागवत ब्रांच नहर की सर्विस पटरी पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गई है, इसका निर्माण कराया जाए। साथ ही विंध्य एक्सप्रेस वे को जनहित में नहीं मानते हुए निरस्त करने की मांग भी की गई।
बैठक में प्रदेश महासचिव प्रहलाद सिंह किसान, मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह, जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह, जिला कोषाध्यक्ष स्वामी दयाल सिंह, मंडल उपाध्यक्ष परशुराम सिंह, मंडल कार्यकारिणी मुकुट धारी सिंह, जिला सचिव विश्वनाथ सिंह, डॉक्टर पंचम सिंह, मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, तहसील अध्यक्ष रामवृक्ष सिंह,
गोरखनाथ सिंह (ब्लॉक अध्यक्ष जमालपुर), जगदीश सिंह (ब्लॉक अध्यक्ष नारायणपुर) सहित ओम प्रकाश, महेंद्र सिंह, चूल्हन बिंद, नंदलाल भारती, सुखई बाबा, राजकुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, गुलाब दास गुप्ता, अनन्त कुमार सिंह, पन्नालाल मौर्य, लक्ष्मण सिंह, मेवा लाल सिंह, जमुना प्रसाद सिंह और पनारू राम आदि उपस्थित रहे।







