राज्य पुरस्कार से सम्मानित उषा सिंह का किया स्वागत

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली इलिया

शहाबगंज विकासखंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सैदूपुर की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका एवं राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित उषा सिंह के स्वागत का क्रम लगातार जारी है। गुरुवार को विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष बलवंत मौर्य सहित अभिभावकों ने विद्यालय पहुंचकर उनका जोरदार स्वागत किया।

विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष ने उषा सिंह की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए उन्हें केक और पुरस्कार भेंट किया। शिक्षिका उषा सिंह ने केक काटा। इसके बाद अध्यक्ष और अभिभावकों ने पुष्पगुच्छ एवं उपहार देकर उषा सिंह को सम्मानित किया। उषा सिंह ने सभी का आभार जताते हुए अभिभावकों और विद्यालय परिवार के सहयोग के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

उल्लेखनीय है कि बीते पांच सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर गोरखपुर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उषा सिंह को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया था। इसके बाद से उन्हें बधाई देने और सम्मानित करने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं अभिभावकों ने उनका सम्मान किया।

इस अवसर पर शिक्षक दिलीप पाल, लोकपति सिंह, गोविंद केशरी सहित कई अभिभावक मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।