पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक चितईपुर के नेतृत्व में थाना चितईपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए
थाना चितईपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 209/2026, धारा- 316(5) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त अविनाश उपाध्याय पुत्र स्व0 परमात्मा उपाध्याय, निवासी F-11 (तृतीय तल), धनेश्वरी अपार्टमेंट, महमूरगंज जक्खा, थाना भेलूपुर, वाराणसी को वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन ओवरब्रिज पर दिनांक 09.09.2026 को समय लगभग 18:35 बजे पुलिस हिरासत में ले लिया । उक्त गिरफ्तारी के संबंध में थाना चितईपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
घटना का विवरण— वादी द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया था कि ‘प्रत्यक्ष इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड’ के निदेशकों ने उनकी पुत्री के नाम से मौजा पटिया में एक 3 BHK फ्लैट बुक कराने के नाम पर कुल 10,76,000 रुपये हड़प लिए । निर्धारित समयावधि बीत जाने के बाद भी न तो फ्लैट का निर्माण पूरा किया गया और न ही कब्जा दिया गया ।
पीड़ित द्वारा पैसे वापस मांगने पर विपक्षीगणों द्वारा टाल-मटोल, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी गई । प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना चितईपुर पर मु0अ0सं0- 209/2026, धारा- 316(5) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई ।
गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान- दिनांक 09.09.2026, समय करीब 18:35 बजे, स्थान- वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन ओवरब्रिज पर ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- अविनाश उपाध्याय पुत्र स्व0 परमात्मा उपाध्याय, निवासी F-11 (तृतीय तल), धनेश्वरी अपार्टमेंट, महमूरगंज जक्खा, थाना भेलूपुर, वाराणसी उम्र लगभग 38 वर्ष ।
अभियुक्त का अपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0- 0004/2023, धारा- 109, 406, 419, 420, 467, 468, 471, 504, 506 भादवि थाना मण्ड़ुआड़ीह कमिश्नरेट वाराणसी ।
2. मु0अ0सं0- 259/2023, धारा- 406, 420 भादवि थाना मण्ड़ुआड़ीह कमिश्नरेट वाराणसी ।
3. मु0अ0सं0- 0341/2023, धारा- 174-A भादवि थाना मण्ड़ुआड़ीह कमिश्नरेट वाराणसी ।
4. मु0अ0सं0- 234/2024, धारा- 406, 504 भादवि थाना मण्ड़ुआड़ीह कमिश्नरेट वाराणसी ।
5. मु0अ0सं0- 0203/2023, धारा- 406, 420, 467, 468, 471 भादवि थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी ।
6. मु0अ0सं0- 0368/2024, धारा- 406, 420 भादवि थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी ।
7. मु0अ0सं0- 106/2025, धारा- 318(4) भादवि थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी ।
8. मु0अ0सं0- 0030/2023, धारा- 406, 420, 467, 468, 471 भादवि थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी ।
9. मु0अ0सं0- 0110/2024, धारा- 406, 420, 506 भादवि थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी ।
10. मु0अ0सं0- 0232/2025, धारा- 406,504,506 भादवि थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी ।
11. मु0अ0सं0- 0209/2026, धारा- 316(5) बीएनएस थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण–
1. प्र0नि0 राकेश कुमार गौतम थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 विवेक सिंह थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
3. उ0नि0 आदित्य मिश्रा थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
4. हे0का0 चन्द्रपाल थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
5. म0का0 दीपिका चौधरी थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।







