जान से मारने की नियत से पीड़ित को अधमरा करने का वांछित आरोपी थाना रामनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार ।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने एवं आपराधिक घटनाओ में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही हेतु दिए गए निर्देशों के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में रामनगर पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर थाना रामनगर पर पंजीकृत

मु0अ0सं0- 0235/2026, धारा- 190/191(2)/109(1)/352/351(3) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त अशोक कुमार पुत्र स्व0 लल्लन निवासी टेंगरा मोड़ भीटी थाना रामनगर वाराणसी उम्र- 56 वर्ष को मालवीय चौराहे के पास, थाना क्षेत्र लंका, वाराणसी से दिनांक 09.09.2026 को गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी के संबंध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

घटना का विवरण- दिनांक 06.09.2026 को शिकायतकर्ता द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित सूचना दी गयी कि जमीनी विवाद को लेकर उनके भाई, भतीजा और उसके दोस्तों द्वारा बुरी तरह से मारा पीटा गया जिससे वो अचेत हो गए थे जिनकी सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा घटना में संलिप्त मुख्य आरोपी अशोक कुमार पुत्र स्व0 लल्लन निवासी टेंगरा मोड़ भीटी थाना रामनगर वाराणसी को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

पूछताछ विवरण- अभियुक्त पूछताछ में अपनी गलती की माफी मांगते हुए बता रहा है कि हमलोगों का पैंतृक जमीन को लेकर विवाद है जिसमें आपसी कहासुनी लड़ाई झगड़े में तब्दील हो गयी ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण- अशोक कुमार पुत्र स्व0 लल्लन निवासी टेंगरा मोड़ भीटी थाना रामनगर वाराणसी उम्र 56 वर्ष ।

गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान- दिनांक 09.09.2026 समय 20.45 बजे, मालवीय चौराहे के पास, थाना क्षेत्र लंका, वाराणसी ।

पंजीकृत अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0- 0235/2026, धारा- 190/191(2)/109(1)/352/351(3) बीएनएस थाना रामनगर, वाराणसी ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण थाना रामनगर–
1. प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र, थाना रामनगर, कमि0 वाराणसी ।
2. उ0नि0 आदित्य कुमार राय, चौकी प्रभारी कस्बा, थाना रामनगर, कमि0 वाराणसी।
3. उ0नि0 अनिल राजपूत, थाना रामनगर, कमि0 वाराणसी।
4. उ0नि0 बाल योगेश्वर गोड, थाना रामनगर, कमि0 वाराणसी।
5. का0 इकरार मोहम्मद, थाना रामनगर, कमि0 वाराणसी।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई