पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक चितईपुर के नेतृत्व में थाना चितईपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए
थाना चितईपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 0218/2026, धारा- 135 (3) बीएनएस 66(c), 67(a) आईटी एक्ट से संबंधित अभियुक्त कैसर अली उर्फ रेहान पुत्र रहमत अली उर्फ रहमत खान, निवासी- चंदन नगर कॉलोनी (पंचायत भवन के पास), करौंदी, थाना चितईपुर, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 24 वर्ष को थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी से दिनांक 09.09.2026 को गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी के संबंध में थाना चितईपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
घटना का विवरण- आवेदिका (पीड़िता) द्वारा थाना चितईपुर पर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर शिकायत दर्ज कराई गई थी कि नामजद अभियुक्त द्वारा पूर्व में खींचे गए अश्लील फोटो का प्रयोग कर फेसबुक पर “आशु राय” नाम से फर्जी आईडी बनाई गई । अभियुक्त द्वारा पीड़िता के पति को वे अश्लील फोटो व धमकी भरे संदेश भेजे जा रहे थे, जिससे पीड़िता और उसके परिवार को अत्यधिक मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा था ।
प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना चितईपुर पर मु0अ0सं0- 0218/2026, धारा- 135(3) बीएनएस व धारा- 66(c), 67(a) आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया । विवेचना के क्रम में संकलित साक्ष्यों व पीड़िता के बयानों के आधार पर मुकदमे में धारा 64(2)(m) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई ।
गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान- दिनांक 09.09.2026, समय लगभग 21:25 बजे थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- कैसर अली उर्फ रेहान पुत्र रहमत अली उर्फ रहमत खान, निवासी- चंदन नगर कॉलोनी (पंचायत भवन के पास), करौंदी, थाना चितईपुर, कमिश्नरेट वाराणसी उम्र लगभग 24 वर्ष ।
पंजीकृत अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0- 0218/2026, धारा- 135(3) बीएनएस व धारा- 66(c), 67(a) आईटी एक्ट थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण–
1. प्र0नि0 राकेश कुमार गौतम थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी ।
2. हे0क0 कमलेश सिंह थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी ।







