
विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ी अयोध्या के लाठीदास पहलवान ने पंजाब के सोमवीर को पराजित 51 हजार पर कब्जा जमाया। पंजाब, हरियाणा,राजस्थान के पहलवानों ने कुश्ती के दांवपेंच दिखाकर भारी दर्शकों की वाहवाही बटोरी। क्षेत्रीय पहलवानों ने भी उम्मीदें जगाई।
नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने ईनामी कुश्ती के पहलवानों का हाथ मिलाया। जिले के चीनी पहलवान ने पंजाब के जग्गा को तथा जिले के ही अनिल ने वाराणसी के लक्कड़ को पराजित किया। संचालन रवि प्रकाश सिंह ने किया। समिति के अध्यक्ष आनंद शुक्ला ने पहलवानों को सम्मानित किया।
तीर्थराज सिंह,उपेंद्र सिंह,दिलीप सिंह,अमित शुक्ला निर्णायक रहे। नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन व मनोज जायसवाल सपा नेता सतीश मिश्रा ग्राम प्रशासक सतीश उर्फ पंकज तिवारी,संतोष तिवारी साजन सिंह ने आगंतुक अतिथियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।








