एक घायल कटरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो शातिर स्नैचरों को घेराबंदी कर पकड़ा पुलिस के अनुसार आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में सद्दाम उर्फ लखेन्दर के पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी फिरोज आलम को पुलिस ने घेरकर गिरफ्तार कर लिया
आरोपियों के कब्जे से 02 तमंचे, 03 जिंदा व 01 खोखा कारतूस .315 बोर, छीनी गई पीली धातु की चेन और वारदात में प्रयुक्त टीवीएस राइडर बाइक बरामद हुई
पूछताछ में दोनों ने 1 सितंबर को नटवा तिराहे के पास बुजुर्ग महिला के गले से चेन छीनने की बात स्वीकार की। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।







