भदोही
सोमवार को नगर के इंदिरा मिल चौराहा स्थित न्यू आरोग्य हॉस्पिटल का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक मड़ियाहूं एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ आरके पटेल ने फीता काटकर किया।
वहीं हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन भी किया गया। उद्घाटन में मुख्य अतिथि डॉ आरके पटेलका हॉस्पिटल के संचालक वरिष्ठ चिकित्सक डॉ पीयूष जायसवाल ने फूल माला पहनाकर व अंगवस्त्रम से भव्य स्वागत किया।

वहीं जीवन दीप हॉस्पिटल के डॉ एक गुप्ता, जीवन ज्योति हॉस्पिटल के डॉ केपी जायसवाल का भी डॉ पीयूष जायसवाल ने फूल माला पहनाकर तथा अंगवस्त्रम से स्वागत किया।
इस मौके पर हॉस्पिटल में स्वास्थ्य शिविर कैम्प लगाया गया जिसमें 195 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराते हुए

निःशुल्क शिविर का लाभ उठाया। इस अवसर पर डॉक्टरों ने मरीजों को जांचोपरांत दवाइयां व उचित सलाह दी।
वहीं डॉक्टरों द्वारा आने वाले मरीजों का परीक्षण कर परामर्श देने के साथ लोगों का हार्ट जांच, सूगर जांच निःशुल्क कराई गई। कैंप में पुरुषों से अधिक महिलाओं की भीड़ रही। इस अवसर पर हॉस्पिटल के संचालक डॉ. पीयूष जायसवाल ने बताया कि आज न्यू आरोग्य हॉस्पिटल का
उद्धघाटन किया गया तो वहीं निःशुल्क व स्वास्थ्य चिकित्सा परामर्श शिविर का भी आयोजन किया गया।










Users Today : 24
Users This Year : 24863
Total Users : 37456
Views Today : 54
Total views : 73686