मीरजापुर, 31 अगस्त
मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में रविवार को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा 51 क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित की गई। जिला IMA की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के के मिश्रा की मौजूदगी में मरीजों को गुड़, भूना चना, सत्तू, मूंगफली दाना, सोयाबीन और प्रोटीन पाउडर युक्त पोषण किट भेंट की गई।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मरीजों को टीबी के लक्षणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि सभी मरीज नियमित रूप से दवाओं का सेवन करें, जिससे वे जल्द स्वस्थ हो सकें। IMA संयोजक एस एन पाठक ने कहा कि मोटे अनाज स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। उन्होंने सलाह दी कि हर व्यक्ति को छह महीने में एक बार पेट के कीड़ों की दवा जरूर लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि IMA की टीम आगे भी टीबी उन्मूलन के लिए हर संभव सहयोग करती रहेगी।
क्षय विभाग के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सतीश शंकर यादव ने मरीजों से अपील की कि स्वस्थ होने के बाद वे अपने आसपास के लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करें, ताकि जनपद को टीबी मुक्त बनाया जा सके। इस अवसर पर IMA सचिव अंजनी श्रीवास्तव, टीबी विभाग से पंकज सिंह, अवध बिहारी कुशवाहा, प्रतीक कुमार, धनंजय श्रीवास्तव, मनभावन, आकाश, सतीश सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।









Users Today : 11
Users This Year : 24785
Total Users : 37378
Views Today : 21
Total views : 73550