जगतपुर महाविद्यालय के प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष मारकण्डेय सिंह का निधन, शोक सभा आयोजित

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

रोहनिया

जगतपुर महाविद्यालय के साधारण सभा के संस्थापक सदस्य एवं प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष मारकण्डेय सिंह 95 वर्ष का सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही महाविद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। प्राचार्य अनिल प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सभागार में शोक सभा आयोजित की गई,

जिसमें उपस्थित अध्यक्ष अनिरुद्ध नारायण सिंह एवं प्रबंधक राम सागर सिंह सहित समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्रो ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। प्राचार्य ने कहा कि उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। ईश्वर से प्रार्थना की गई कि शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment