दिनांक 30.08.2026 को थाना चितईपुर क्षेत्रान्तर्गत सूचना प्राप्त हुई कि प्रतापगढ़ निवासिनी महिला किसी कार्य से वाराणसी आई थीं । कैंट स्टेशन से टेंपो/ऑटो द्वारा नेवादा, सुंदरपुर पहुंचने के बाद घर पर उन्हें जानकारी हुई कि उनका बैग टेंपो/ऑटो में छूट गया है । बैग में लगभग 20 ग्राम पीली धातु के आभूषण एवं ₹25,000/- नगद सहित अन्य सामान मौजूद था ।
सूचना प्राप्त होते ही प्रभारी निरीक्षक चितईपुर राकेश गौतम द्वारा गायब सामान की शीघ्रातिशीघ्र बरामदगी हेतु चौकी प्रभारी सुंदरपुर आदित्य कुमार मिश्रा के नेतृत्व में उ0नि0 जितेंद्र कुमार एवं महिला उपनिरीक्षक रंजीता यादव के साथ एक टीम का गठन का किया गया । गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी कैमरों, कमांड सेंटर एवं सर्विलांस की सहायता से टेंपो/ऑटो की पहचान कर अथक प्रयासों के बाद महिला का बैग बरामद कर लिया गया ।
बरामद बैग में मौजूद नगदी, आभूषण एवं अन्य सामान सुरक्षित पाया गया, जिसे आवश्यक सत्यापन के उपरांत महिला/परिजनों को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया ।
अपना खोया हुआ सामान सुरक्षित वापस पाकर महिला एवं उनके परिजनों द्वारा थाना चितईपुर एवं वाराणसी पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं तत्परता की भूरि-भूरि प्रशंसा एवं आभार व्यक्त किया गया ।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. प्र0नि0 राकेश गौतम, थाना-चितईपुर, कमिश्नरेट वाराणसी ।
2. उ0नि0 आदित्य मिश्रा चौकी प्रभारी सुन्दरपुर थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी
3. उ0नि0 जितेंद्र कुमार, थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी ।
4. म0उ0नि0 रंजीता यादव, थाना चितईपुर, कमिश्नरेट वाराणसी ।










Users Today : 15
Users This Year : 24743
Total Users : 37336
Views Today : 25
Total views : 73484