भदोही:
दिनांक 27 अगस्त 2026 को इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल गंगापुर, भदोही में राखी सेलिब्रेशन मनाया गया।
बच्चियों ने सुंदर-सुंदर राखियां बनाकर लड़कों को बांधी, तिलक-चंदन लगाया और मुंह मीठा कराया। बच्चियों ने डांस कर कार्यक्रम की भव्यता और बढ़ा दी।
यह कार्यक्रम प्रधानाध्यापिका गायत्री देवी के संरक्षण में हुआ।
सहायक अध्यापक यास्मीन बानो ने बच्चों को राखी की उपयोगिता बताते हुए कहा कि बहनें हमेशा भाइयों के लिए मंगलकामना करती हैं। इस दौरान सहायक अध्यापक अंकुर त्रिपाठी, मीनू देवी और कंचन देवी आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सीमा बिंद, आस्था, करिश्मा, प्रभात, गौरव, अमृता, प्रज्ञा, अंश आदि बच्चों ने प्रतिभाग किया।
रिपोर्ट – फ़ारुख़ जाफ़री







