चन्दौली सकलडीहा,
क्षेत्र के ताजपुर गांव में युवक मंगल दल की ओर अन्तर्जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में यूपी बिहार सहित कुल 20 टीम प्रतिभाग किया। फाइनल प्रतियोगिता गाजीपुर और भदोही के बीच हुई। जिसमें गाजीपुर की टीम विजेता बना।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सुशील सिंह विधायक सैयदराजा और ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
ताजपुर गांव में युवक मंगल दल की ओर से पिछले सात वर्षों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।
नागपंचमी के अवसर पर प्रतियोगिता में बिहार के कैमूर,भभुआ, जहानाबाद,गाजीपुर,चंदौली,भदोही,वाराणसी,मिर्जापुर चहनिया सहित कुल बीस टीम ने प्रतिभाग किया। फाइनल मैच गाजीपुर और भदोही के बीच हुआ। जिसमें गाजीपुर की टीम 32 अंक और भदोही की टीम 16 अंक बनाया।
गाजीपुर की टीम फाइनल कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता रहा। विधायक सुशील सिंह ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ जीवन में खेल का भी महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने जोर दिया कि खेल से मानसिक और शारीरिक विकास होता है। उन्होंने इसे ग्रामीण परिवेश में प्रतिभाओं के लिए एक अच्छा मंच बताया।
विधायक ने खेल को खेल भावना से खेलने की बात कही और कहा कि हार ही जीत का मार्ग प्रशस्त करती है। ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने कहा कि उनके क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस उन्हें सही मंच मिलने की आवश्यकता है।
उन्होंने खिलाड़ियों को आश्वासन दिया कि जहां भी उनकी जरूरत होगी, वे उनके साथ खड़े मिलेंगे। इस अवसर पर विधायक सुशील सिंह ने जनरेटर सहित मंच और टेंट की व्यवस्था अपने ओर से करने की घोषणा की।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सतीश चंद्र रविंद्र प्रताप सिंह को सिंह अमित सिंह शंभू सिंह विक्की सतीश पांडे चंदन पासवान प्रमोद जितेंद्र तेज प्रताप यादव अमित यादव सत्य प्रकाश अजीत विनोद पाल बृजेश पाल योगेंद्र पाल राजेश चौहान रहे।











Users Today : 28
Users This Year : 24717
Total Users : 37310
Views Today : 106
Total views : 73437