चन्दौली सकलडीहा,
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक अली मेहदी ने संगठन सृजन अभियान के तहत रविवार की देर शाम व्यापारियों के साथ बैठक की। इस दौरान व्यापारियों की समस्या से अवगत हुए। पर्यवेक्षक ने व्यापारियों की समस्या को शीर्ष नेतृत्व को बताने की बात कही।
संगठन सृजन अभियान के पर्यवेक्षक अली हसन ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण छोटे और मध्यम व्यापारी पूरी तरह टूट चुके हैं। आए दिन नए नियम-कानून बनाकर व्यापारियों को कमजोर किया जा रहा है। केंद्र और प्रदेश की सरकार दो उद्योगपतियों को लाभ पहुंचा रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि छोटे और मध्यम व्यापारियों को जीएसटी सहित विभिन्न टैक्स लगाकर कमजोर किया जा रहा है। सरकार की मंशा है कि दो हजार रुपये से अधिक की ऑनलाइन बिक्री पर भी टैक्स लगाया जाए। जबकि छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारी देश को टैक्स देकर मजबूत करते हैं।
व्यापारियों ने भाजपा को इस उम्मीद से वोट दिया था कि उनकी उन्नति होगी, लेकिन सरकार उन्हें विभिन्न टैक्स लगाकर तोड़ रही है।व्यापारियों को आश्वासन दिया कि उनकी बातों को शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा और उनके हित की योजनाएं घोषणा पत्र में शामिल की जाएंगी। व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सोनी के नेतृत्व में व्यापारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस मौके पर प्रदेश महासचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना,जिलाध्यक्ष अरूण द्विवेदी,विजय प्रताप सिंह,बृजेश सिंह,संजय सिंह सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।







