वाराणसी
अपराधियों के खिलाफ डीसीपी लेडी सिंघम नीतू कादयान की सख्त रणनीति और जीरो-टॉलरेंस सोच के बीच पुलिस की पैनी निगरानी ने एक बार फिर असर दिखाया है। थाना लालपुर पुलिस ने वृद्ध महिला से हुई चेन लूट की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रिंग रोड पर 16 अगस्त 2026 की रात करीब 11:30 बजे वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम का सामना दो संदिग्ध बदमाशों से हो गया।
पुलिस के अनुसार बदमाशों की ओर से फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में प्रद्युम्न मल उर्फ प्रतीक के पैर में गोली लगी, जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल हरहुआ भेजा गया।
मामला 17 जुलाई 2026 की शाम करीब 7:30 बजे ग्राम रमरेपुर, थाना लालपुर क्षेत्र का है,
जहां दो पल्सर सवार बदमाशों ने एक वृद्ध महिला से चेन लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस संबंध में थाना लालपुर पर मु0अ0सं0 205/2026, धारा 309(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। वारदात के बाद से ही पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थीं और लगातार निगरानी व प्रयासों के बाद रिंग रोड पर हुई कार्रवाई में दोनों आरोपी पुलिस के शिकंजे में आ गए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रद्युम्न मल उर्फ प्रतीक (21 वर्ष) पुत्र हेमंत मल, निवासी चिउटहा, थाना चिउराताल, जनपद गोरखपुर तथा वेद प्रकाश दुबे उर्फ मोंटी (30 वर्ष) पुत्र दिनेश दुबे, निवासी बुद्ध विहार पार्ट-सी, जीबी-146, तारामंडल रामपुर, थाना रामगढ़ताल, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो .315 बोर के तमंचे, दो जिंदा कारतूस, ₹75,000 नकद, गली/पिघली हुई पीली धातु और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
बरामदगी के बाद पुलिस आरोपियों के संपर्कों, गतिविधियों और संभावित आपराधिक नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है।पूछताछ में आरोपियों द्वारा गाजीपुर, मऊ सहित विभिन्न जनपदों में आपराधिक घटनाओं में शामिल होने की जानकारी दिए जाने की बात सामने आई है। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की पड़ताल कर रही है तथा सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस पूरी कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सक्रियता और लगातार कसते शिकंजे की बड़ी मिसाल माना जा रहा है। लेडी सिंघम नीतू कादयान की सख्त कार्यशैली और अपराध के खिलाफ निर्णायक रवैये की तारीफ करते हुए कहा जा सकता है कि पुलिस का यही सतर्क और आक्रामक अंदाज अपराधियों के हौसले पस्त करने में अहम भूमिका निभा रहा है।
चेन लूट जैसी वारदात को अंजाम देकर फरार हुए आरोपियों तक पुलिस का पहुंचना यह संदेश भी देता है कि वारदात के बाद कानून की नजर से बच निकलना आसान नहीं है।गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।











Users Today : 0
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today :
Total views : 73459