वाराणसी/राजातालाब
16 अगस्त को अपने जन्मदिन के अवसर पर जरूरतमंद एवं बिना पिता की बेटी की पढ़ाई में सहयोग करते हुए उसे स्कूल बैग, कॉपी और कलम भेंट की। उन्होंने बच्ची के उज्ज्वल शैक्षिक भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है और आर्थिक अभाव किसी बच्चे की पढ़ाई में बाधा नहीं बनना चाहिए।
आशीष मोदनवाल के इस मानवीय पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। उन्होंने कहा कि जन्मदिन पर होने वाले अनावश्यक खर्च के बजाय किसी जरूरतमंद बच्चे की शिक्षा में योगदान करना उनके लिए सबसे खुशी की बात है। उन्होंने बच्ची को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए आगे आना चाहिए, ताकि कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में अपने भविष्य से समझौता न करे। जन्मदिन पर किया गया
यह छोटा सा प्रयास बच्ची के चेहरे पर मुस्कान और उसके भविष्य में उम्मीद की नई रोशनी लेकर आया।इस अवसर पर मालती फाउंडेशन ट्रस्ट के इन्द्रेश कुमार पटेल , छोटू मोदनवाल,Nitesh राय शिवा सिंह मौजूद रहे











Users Today : 0
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today :
Total views : 73459