दिनांकः 15.08.2026 की शाम को अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा श्रावण मास में चल रहें कावड़ यात्रा को सकुशल एवं निर्वाध रूप से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत नगर क्षेत्रांतर्गत कावड़ मार्गों बरियाघाट, नटवा, मुहकुचवा तिराहा आदि का भ्रमण/निरीक्षण किया गया तथा ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के प्रति सजग रहते हुए
सेवाभाव के साथ ड्यूटी करने तथा यात्रा हेतु निर्धारित मार्गो पर यातायात व्यवस्था को सूचारू रूप से संचालित करने हेतु पुलिस सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा नगर क्षेत्र के वासलीगंज चौराहे पर कावड़ियों को खाने की सामग्री व पानी के बोतल आदि प्रदान कर उनके उपर पुष्पवर्षा कर उत्साहवर्धन किया गया तथा यात्रा को सफल होने की शुभकामनाएं दी गयी ।











Users Today : 0
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today :
Total views : 73459