सैयदराजा(चंदौली)
पुलिस टीम द्वारा पचास हजार रु0 का इनामियाॅ एक वांछित अभियुक्त को चंडीगढ़ से किया गया गिरफ्तार। न्यायालय के आदेशों व उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थाना सैयदराजा पर पंजीकृत अभियोग में वाँछित व 50 हजार रु0 का इनामियां अभियुक्त कपिल देव वर्मा उर्फ कपिल वर्मा करवल नि0 मकान संख्या 168/4, कझेरी, सेक्टर 52, थाना सेक्टर 36, चंडीगढ़ को स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसके घर के बाहर से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के आधार पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान बताया कि वर्ष 2022 में सैयदराजा थाना क्षेत्र में उसकी ट्क से थाना सैयदराजा पुलिस, आबकारी विभाग एवं GST सचल दल की संयुक्त कार्रवाई में 450 पेटी (लगभग 4010 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब व कूटरचित दस्तावेजों के साथ ट्रक बरामद की गई थी। गिरफ्तारी व सजा से बचने के लिए वह लंबे समय से फरार चल रहा था।
गिरफ्तार करने वाली टीम
थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली उ0नि0 रामकुमार दुबे,
आरक्षी गोविन्द मिश्रा थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली शामिल रहे।











Users Today : 0
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today :
Total views : 73438