चन्दौली सकलडीहा,
एसडीएम आकांक्षा सिंह और तहसीलदार अनुराग सिंह ने मंगलवार को संयुक्त रूप से अन्नपूर्णा भवन और जल जीवन मिशन सहित अन्य कार्यो की प्रगति के बारे में कानूनगों और लेखपालों के साथ समीक्षा किया। इस दौरान एसडीएम ने सभी कानूनगों को निर्धारित तीन दिनों के अंदर आकांक्षी गांवों में भूमि उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिया। चेताया कि शासन के कार्यो में लापरवाही बरतने वाले राजस्व कर्मियों को बख्सा नहीं जायेगा।
इस मौके पर जनगणना कार्य की जानकारी भी प्राप्त किया।
एसडीएम आकांक्षा सिंह ने कानूनगों और लेखपालों को तीन दिनों के अंदर अन्नपूर्णां भवन के लिये जमीन चिन्हित करके अवगत कराये जाने का निर्देश दिया। चेताया कि हर हाल में गांवों में आवंटित अन्नपूर्णा भवन के लिये निर्माण कार्य शुरू कराया जाय। इसके लिये बीडीओ और पूर्ति विभाग को भी निर्देशित किया।
इसके अलावा जल जीवन मिशन के तहत गांवों में बनने वाली पानी टंकी व कक्षों के निर्माण के बारे में जानकारी लिया। राजस्व कर्मियों को निर्माण में हो रही समस्या को दूर कराये जाने का निर्देश दिया।
साथ ही फार्मर रजिस्टरी और जनगणना कार्यो की प्रगति के बारे में जानकारी लिया। एसडीएम ने पन्द्रह अगस्त से पूर्व जनगणना कार्य को पूर्ण रूप से पूरा करने का जनगणना प्रभारी राकेश सिंह यादव को निर्देशित किया। अंत में आईजीआरएस सहित अन्य बिंदूओं पर समीक्षा किया।
इस मौके पर तहसीलदार अनुराग सिंह,नायब तहसीलदार दिनेश चन्द्र शुक्ल,कानूनगों सुनील मिश्रा,अखिलेश मिश्रा,बृजेश मिश्रा,जनगणना प्रभारी राकेश सिंह यादव,विनय सिंह,ओमप्रकाश,मदनलाल श्रीवास्तव, सुनील,आलोक पांडेय,रंजना सिंह, प्रियंका गुप्ता विनीत मिश्रा सहित अन्य रहे।











Users Today : 10
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today : 21
Total views : 73459