सैयदराजा (चंदौली)
राष्ट्रीय राजमार्ग-2 (एनएच-2) के नौबतपुर-सैयदराजा मार्ग स्थित सर्विस रोड पर करीब ढाई फीट गहरा गड्ढा राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। गड्ढे के कारण आए दिन बाइक सवार असंतुलित होकर गिर रहे हैं, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह गड्ढा लंबे समय से बना हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। विशेषकर रात के समय और बारिश के दौरान गड्ढा दिखाई नहीं देने से दुर्घटनाओं की आशंका और बढ़ जाती है। प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक परेशानी का सामना कर रहे हैं।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं संबंधित विभाग से अविलंब गड्ढे की मरम्मत कराने तथा सड़क को सुरक्षित बनाने की मांग की है, ताकि लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
दुर्घटना को देखकर नौबतपुर गांव के वीरेंद्र गुप्ता श्रवण कुमार राजा गुप्ता गुड्डू गुप्ता ने खुद ही गड्ढे को पटना शुरू कर दिया जिससे कि कोई बाइक सवार गंभीर रूप से घायल ना हो











Users Today : 10
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today : 21
Total views : 73459