चंदौली,कंदवा
बरसात के मौसम आते ही विभिन्न बीमारियां भी दस्तक देने लगती है।ऐसे मे बीमारियों की जद मे आए लोगों का अस्पताल की ओर रुख करना स्वाभाविक है।
इस समय अस्पताल पर मरीजों की संख्या मे इजाफा हुआ है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी पर बुधवार को आने वाले मरीजों को सलाह देते हुए डाक्टर कुसुम बताती हैं कि इस समय अस्पताल पर मरीजों की संख्या बढी है। प्रतिदिन खुजली, सर्दी खांसी बुखार से पीड़ित मरीज अस्पताल आ रहें हैं।

बताती है कि बरसात के मौसम मे विभिन्न बीमारियों का खतरा बढ जाता है। ऐसे मे मरीजों को विशेष सावधानी बरतनी जरुरी है। घर व आस पास साफ सफाई पर भी ध्यान देना जरुरी है।
वहीं मरीजों को पानी उबाल कर ठंढा कर पीने की सलाह देती हैं। गर्भवती महिलाओं को सलाह देते हुए बताती हैं कि डाक्टर की सलाह पर अल्ट्रासाउंड,खून की जांच भी समय समय पर जरुरी है।
बताती हैं कि बरसात के मौसम मे गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी जरुरी है जिससे जच्चा बच्चा स्वस्थ रह सकते हैं।











Users Today : 28
Users This Year : 24717
Total Users : 37310
Views Today : 106
Total views : 73437