मीरजापुर 04 अगस्त 2026-
जनपद में जल संरक्षण एवं आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने जोगियादरी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर चेक डैम निर्माण स्थल के बारे जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यों में तेजी एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।
जिलाधिकारी ने प्रभागीय वनाधिकारी को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के भीतर स्थल का सर्वेक्षण कर मैप तैयार कराया जाए तथा विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए तथा सर्वे के दौरान सीपेज न हो इसका परीक्षण कर लिया जाए साथ ही अधिशासी अभियंता एम0सी0डी0 को चेक डैम निर्माण का विस्तृत प्राक्कलन (एस्टीमेट) शीघ्र तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि निर्माण कार्य समयबद्ध ढंग से प्रारंभ कराया जा सके।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का ही प्रयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिया।
एडमिन ब्लाक के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों में पूरी पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा मानकों से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके बाद उन्होंने एकेडमिक ब्लाक ए व बी का भी निरीक्षण किया तथा गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता के अनुरूप जनहित से जुड़ी परियोजनाओं को गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ समय पर पूरा कराया जाए, जिससे आमजन एवं विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाओं का लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि लगाए जा रहे ग्रेनाइट व टाइल्स बेहतर ढंग से लगाया जाए।
निरीक्षण के दौरान लेक्चर रूम, प्लांटेनषन आदि भी बेहतर ढंग से कराने का निर्देष जिलाधिकारी ने दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी विषाल कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी राकेष कुमार, अधिषासी अभियंता एम0सी0डी0, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 कीर्ति कुमार मिश्रा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।











Users Today : 10
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today : 21
Total views : 73459