वाराणसी
थाना मंडुवाडीह पुलिस नें रेलवे स्टेशन से हुई चोरी मोटरसाइकिल को को एफ.सी.आई तिराहे से बरामद किया है। चंन्दुवां-छित्तूपुर निवासी रामाकान्त शर्मा पुत्र गिरिजा शंकर शर्मा, 29 जुलाई को अपने हीरो आई स्मार्ट से रेलवे स्टेशन गए थे।
काम समाप्त कर बाहर निकले, तो उनकी वाइक गायब थी।
इस संबंध में वाहन स्वामी द्वारा थाना मंडुवाडीह में तहरीर दी,वाइक चोरी प्रकरण में गंभीरता को लेते हुए, कस्बा चौकी प्रभारी योगेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित की गई।
योगेंद्र कुमार सिंह के कुशल निर्देशन एवं सक्रिय पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली एवं मुखबिर तंत्र एवं स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू की, पुलिस के अथक प्रयास से चोरी की गई वाइक को एफ.सी.आई तिराहा से बरामद कर लिया।









Users Today : 1
Users This Year : 24775
Total Users : 37368
Views Today : 1
Total views : 73530