लखनऊ / जौनपुर
पत्रकारिता जगत के लिए यह गर्व और सम्मान का क्षण है। अपनी निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के लिए पहचान बना चुके वरिष्ठ पत्रकार तामीर हसन शीबू को राष्ट्रीय भारत हिन्दी दैनिक का उप संपादक नियुक्त किया गया है। उनकी यह महत्वपूर्ण नियुक्ति मीडिया जगत में उनकी वर्षों की मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट पत्रकारिता का सम्मान मानी जा रही है।

वर्तमान में News Hour में उत्तर प्रदेश स्टेट ब्यूरो हेड के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहें हैं।
तामीर हसन शीबू मूल रूप से जनपद जौनपुर के ख्वाजा दोस्त के निवासी हैं। उन्होंने राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय समाचार पत्रों और समाचार चैनलों में अपनी निष्पक्ष कार्यशैली, निर्भीक लेखनी और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाकर पत्रकारिता के क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान स्थापित की है।
उनकी लेखनी हमेशा समाज की आवाज़ को बुलंद करने, आमजन की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और सत्य को तथ्यों के साथ सामने लाने के लिए जानी जाती रही है। यही कारण है। कि उनकी यह नई जिम्मेदारी पत्रकारिता जगत के लिए एक सकारात्मक और प्रेरणादायक कदम मानी जा रही है।
अपनी नियुक्ति पर तामीर हसन शीबू ने समाचार पत्र के प्रबंधन एवं संपादकीय मंडल के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पद उनके लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि जनविश्वास की एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी, निष्पक्षता और पत्रकारिता के उच्च मूल्यों के अनुरूप कार्य करते हुए जनहित की आवाज़ को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे।
तामीर हसन शीबू की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर पत्रकारों, सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों, शुभचिंतकों एवं मित्रों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व और अनुभव से राष्ट्रीय भारत हिन्दी दैनिक नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा जनपक्षधर पत्रकारिता को और अधिक मजबूती मिलेगी।
राष्ट्रीय भारत हिन्दी दैनिक के उप संपादक पद पर तामीर हसन शीबू की नियुक्ति न केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता है। बल्कि यह जौनपुर की पत्रकारिता के लिए भी गर्व का विषय है। उनकी यह उपलब्धि युवा पत्रकारों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और निष्पक्ष पत्रकारिता की नई मिसाल कायम करेगी।
रिपोर्ट – सुरेश कुमार शर्मा











Users Today : 28
Users This Year : 24717
Total Users : 37310
Views Today : 106
Total views : 73437