डीडीयू नगर
जिला कांग्रेस सेवादल चंदौली के तत्वावधान में रविवार को सुबह 10 बजे जिला मुख्य संगठक दशरथ सिंह चौहान के नेतृत्व में चंदौली चहनिया ब्लॉक के ग्राम बेलवानी मथेला में ध्वज वंदन का कार्यक्रम किया गया।
मुख्य अतिथि एडवोकेट नबी रसूल ने ध्वज वंदन किया। उसके उपरांत रवि मिलन का कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि एडवोकेट नबी रसूल अहमद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने भारत की आजादी के लिए लड़ाई लङी, देश को आगे बढाने का काम किया वही आज सत्ता में बैठे लोगो द्वारा नफरत, अन्याय, और अत्याचार को बढावा दिया जा रहा है।
मुख्य संगठक जिला कांग्रेस सेवादल चंदौली दशरथ सिंह चौहान ने कहा कि हमे साथ मिलकर कांग्रेस की सोच और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है। सभी को सामाजिक न्याय दिलाकर खुशहाल हिंदुस्तान बनाना है।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से एडवोकेट नबी रसूल अहमद, दशरथ सिंह चौहान, अनवर सादात, प्रमोद मौर्य, मो• दीदार अंसारी, मुसाफ़िर लाल, नसीम अंसारी, गुलाम मुहम्मद अंसारी, अकरम अंसारी, समीर अंसारी, रामेन्द्र चौहान, गुलाम गौस, संजय यादव,अजीत खरवार, विवेकानंद, आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – आलिम हाशमी











Users Today : 29
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today : 107
Total views : 73438