चन्दौली कमालपुर
क्षेत्र के पौनी बिजौरा त्रिमुहानी पर मां सरस्वती स्पोर्टिंग क्लब के तत्वाधान आयोजित कैनवास क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में गुरुवार को सम्पन्न हुआ।प्रतियोगिता में
बसारीकपुर को हराकर पौनी की टीम ने ट्राफी पर किया कब्जा जमाया।समापन के मुख्य अतिथि डॉ0 बृजेश यादव एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष छात्र संघ सकलडीहा पीजी कालेज ने विजेता व उप विजेता टीम को ट्राफी व नगदी देकर सम्मानित किया।
क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल दो दर्जन टीमो ने प्रतिभाग किया था।फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बसारीकपुर की टीम ने 10 ओवर में 103 रन का स्कोर खडा कर दिया।पौनी की टीम ने काजू यादव की शानदार 47 रनों की पारी की बदौलत 14 गेंद शेष रहते ही 4 विकेट खोकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
मुख्य अतिथि डॉ0 बृजेश यादव ने कहा कि किसी भी खेल को टीम भावना से खेलने पर जीत हासिल होती है।खिलाड़ी को टीम भावना से हर खेल खेलना चाहिए।हर खेल में हार व जीत लगा रहता है।हमें कभी भी हार से घबराना नहीं चाहिए। हार की कमियों को खोजकर दुगने जोश से आगे बढ़ने पर जीत सुनिश्चित होती है।
इस मौके पर प्रधान मदन मौर्या, अजय यादव, दीपक यादव, हीरालाल, जालिम चौरसिया आदि लोग रहे











Users Today : 5
Users This Year : 24723
Total Users : 37316
Views Today : 5
Total views : 73443