चन्दौली पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय),
अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक चंदौली आकाश पटेल के आदेशों के अनुपालन में बुधवार रात्रि लगभग 9:30 बजे यातायात क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा ने यातायात पुलिस कर्मियों के साथ नगर क्षेत्र में पैदल गश्त किया।
मुख्य सड़कों-चौराहों का लिया जायजा
गश्त के दौरान सीओ ने मुख्य सड़कों और चौराहों का निरीक्षण किया। सड़क किनारे लगाए गए ठेले, खोमचे एवं अन्य अतिक्रमणों को हटवाते हुए संचालकों को सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में सड़क पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यातायात व्यवस्था बाधित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नियम तोड़ने वालों को नहीं बख्शा जाएगा
यातायात क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि सड़क पर अवैध रूप से ठेले लगाने एवं यातायात प्रभावित करने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने नगरवासियों से भी यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
पुलिस की इस कार्रवाई से सड़क पर आवागमन सुचारु बना रहा और लोगों ने भी अभियान की सराहना की।
रिपोर्ट – आलिम हाशमी











Users Today : 5
Users This Year : 24723
Total Users : 37316
Views Today : 5
Total views : 73443