चन्दौली पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय)
अलीनगर थाना क्षेत्र के बिलारीडीह नहर में गुरुवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय ग्रामीणों ने शव को देखकर हत्या की आशंका जताई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है।
ग्रामीणों के मुताबिक किसी पुलिया के नीचे युवक की गला रेतकर हत्या किए जाने और बाद में शव को नहर में फेंके जाने की आशंका है। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।
घटना की जानकारी मिलने पर अलीनगर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है। साथ ही घटनास्थल के आसपास साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
क्षेत्राधिकारी (सीओ) अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। शव की शिनाख्त और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
रिपोर्ट – आलिम हाशमी











Users Today : 5
Users This Year : 24723
Total Users : 37316
Views Today : 5
Total views : 73443