रोहनिया।
संगठित किसान आंदोलन के जनक और स्वतंत्रता सेनानी स्वामी सहजानंद सरस्वती की 76वीं पुण्यतिथि पर स्वामी सहजानंद किसान महासभा के तत्वावधान में बैरवन मोहनसराय में श्रद्धांजलि सभा एवं किसान अधिकार संवाद का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय महासचिव एवं किसान नेता विनय शंकर राय ‘मुन्ना’ ने की।
उन्होंने कहा कि अन्नदाता किसानों के हक अधिकार के लिए संघर्षात्मक एवं सृजनात्मक कार्य करना ही स्वामीजी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। सभा में स्वामी सहजानंद सरस्वती के गौरवशाली इतिहास को पुनः एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम में शामिल कराने हेतु निर्णायक आंदोलन का सर्वसम्मति से संकल्प लिया गया।
विनय राय ने कहा कि स्वामीजी अन्नदाता किसान को धरती का साक्षात भगवान मानते थे। उन्होंने किसानों के हक में बिहार से जमींदारी प्रथा को उखाड़ फेंकने का ऐतिहासिक कार्य किया। किसानों ने स्वामीजी को पुष्पांजलि अर्पित की।
संचालन उदय पटेल एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रेम साव ने किया। इस अवसर पर विजय नरायण वर्मा, रमेश पटेल, विजय गुप्ता, अवधेश प्रताप, गौरव पटेल, चंदन पटेल, दिनेश पटेल, मदन पटेल, उमाशंकर पटेल, रमाशंकर पटेल सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।











Users Today : 0
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today :
Total views : 73438