सकलडीहा,
बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी को पुलिस अभिरक्षा में हुई मौत को लेकर काफी आक्रोश है। युवा संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने बुधवार को एसडीएम कुंदन राज कपूर को प्रधानमंत्री के नाम पत्रक देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया।
युवा संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बिहार पुलिस पर फर्जी एनकाउंटर के नाम पर 17 जून को भरत तिवारी हत्या के मामले में आक्रोश जताया। इस संदर्भ में भरत तिवारी के दोषियों के ऊपर हत्या के मुकदमा दर्ज करने और तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की उठाया।
मोर्चा के शैलेंद्र पांडेय एडवोकेट ने कहा कि आजाद भारत में इस तरह की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। जो कि संवैधानिक तंत्र होने के बाद लोकतंत्र का मजाक बना रही है । पुलिस के द्वारा किया गया कृत्य पूरी तरह से अमानवीय एवं क्रूर है। जिसे सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं दिया जा सकता है ।
पत्रक देने वालों में मदन सिंह ,मुनमुन ,ईश्वर चंद पांडेय, अतुल तिवारी, सुरेंद्रकांत मिश्रा, लकी तिवारी ,अंकित तिवारी आदि रहे।










Users Today : 10
Users This Year : 24689
Total Users : 37282
Views Today : 18
Total views : 73326