सकलडीहा,
शासन की ओर से गांव के 70 साल के बुर्जुग और अन्त्योदय कार्ड धारक के साथ 6 यूनिट वाले कार्ड धारकों को पांच लाख की आयुष्मान भारत कार्ड चिकित्सकी लाभ के लिये बनाया जा रहा है। इसको लेकर पूर्ति विभाग की ओर से कोटेदारों को चयनित लाभार्थियों की सूची भेजकर कार्ड बनवाये जाने का निर्देश दिया है। इस योजना के तहत 11 हजार 873 चयनित लाभार्थियों को मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ दिया जायेगा। इसके अलावा श्रम विभाग की ओर से पंजीकृत मजूदरों के परिवार का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है।
शासन की ओर से अभियान चलाकर हर गरीब परिवार को पांच लाख की चिकित्सकी सुविधा का लाभ देने की कवायद तेजी से किया जा रहा है। इसके तहत पूर्ति विभाग,श्रम विभाग सहित अन्य संस्था की ओर से चयनित लाभार्थियों को योजना का लाभ मिलेगा। इस क्रम में धानापुर में 3629, चहनिया 3364 और सकलडीहा में 4880 अन्त्योदय, 70 साल प्लस के बुर्जुग और 6 यूनिट के कार्ड धारकों की सूची कोटेदारों को भेजा गया है। इसके लिये चहनिया में मात्र दो,धानापुर में 11 और सकलडीहा में 24 आईडी जारी किया गया है। इस बाबत क्षेत्रीय खाद अधिकारी श्याम बाबू ने बताया कि कोटेदारों के माध्यम से चयनित लाभार्थियों का आयुष्मान भारत कार्ड बनाये जाने का निर्देश दिया गया है।
इस मौके पर पूर्ति निरीक्षक ममता सिंह,विक्रांत श्रीवास्तव,शिवा,नितिन,ऋतु,दीपक सहित अन्य मौजूद रहे।
रिपोर्ट – आलिम हाशमी









Users Today : 46
Users This Year : 24774
Total Users : 37367
Views Today : 70
Total views : 73529