सकलडीहा
,शासन की ओर से जल्द ही ई आफिस रजिस्ट्री की प्रक्रिया ग्राम पंचायत स्तर पर शुरू होने वाली है। इसको लेकर अधिवक्ता लामबंद होने लगे है। मंगलवार को तहसील के वकीलों ने ई आफिस रजिस्ट्री प्रकि्रया को वापस लेने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। निंबधन कार्यालय को बंद कराया।
अधिवक्ताओं के विरोध प्रदर्शन से निबंधन कार्यालय में पूरे दिन रजिस्ट्री कार्य प्रभावित होने से करीब दस लाख का राजस्व का नुकसान होने का दावा किया गया है। वही क्रेता विक्रेता सुबह से लेकर शाम तक तहसील में चक्कर काटते रहे।
शासन की ओर से ग्रामीणों को घर बैठे जमीन की रजिस्ट्री कराये जाने की सुविधा शुरू कराये जाने की कवायद तेज कर दिया गया है। इसको लेकर हर निबंधन कार्यालय को ई आफिस रजिस्ट्री की प्रकि्रया शुरू कराये जाने की सूचना भेजा जा रहा है। जिसके तहत हर ग्राम पंचायत स्तर पर बीटेक आईटी किए अभ्यर्थियों के माध्यम से रजिस्ट्री की प्रक्रिया कराया जायेगा।
इसे लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश है। मंगलवार को अधिवक्ताओं ने शासन के इस निति के विरोध में पूरे तहसील परिसर में जुलूस निकालकर तहसील मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। अंत में एसडीएम कुंदन राज कपूर को मुख्यमंत्री के नाम पत्रक देकर इस प्रकि्रया को वापस लेने की मांग किया।
इस मौके पर विरोध जताने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता जनार्दन मिश्रा,राजकुमार सिंह,विजय प्रताप सिंह,अंकित तिवारी,आशुतोष मिश्रा,प्रभुनारायण,सुरेन्द्रकांत मिश्रा, नितिन तिवारी,सच्चिदानंद सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।









Users Today : 46
Users This Year : 24774
Total Users : 37367
Views Today : 70
Total views : 73529