चन्दौली चहनियां ।
समुदपुर में सोमवार को हिंदू युवा वाहिनी चहनिया ब्लॉक इकाई के निवर्तमान संयोजक विवेक सिंह विक्की के यहा त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन एवं हिन्दू युवा वाहिनी चन्दौली के संयुक्त तत्वावधान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मोत्सव के अवसर पर “मासिक वृहद वृक्षारोपण अभियान” के तहत ग्यारहवें दिन पौधरोपड़ किया गया ।
इस अवसर पर हियुवा के जिला उपाध्यक्ष अतुल सिंह रघुवंशी ने बताया कि यह अभियान 5 जून 2026 से प्रारम्भ होकर 5 जुलाई 2026 तक प्रत्येक दिन जनपद में अलग अलग स्थानों पर संचालित होगा, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाना एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण तैयार करना है ।

कहा कि बृक्ष है तो सब है । बृक्ष का महत्व तब समझ मे आता है जब गर्मी के मौषम लगातार हाइवे पर चलने पर कोई पेड़ नही मिलता है। कम से कम सभी लोग एक पेड़ मां के नाम लगाये । इस अवसर पर महामंत्री जयदीप चौहान,राणा प्रताप सिंह,उमेश सिंह,सूरज राय, पवन सिंह,सरदार,बादल आदि उपस्थित रहे ।











Users Today : 0
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today :
Total views : 73438