मीरजापुर |
उ0प्र0 राज्य महिला आयोग सदस्य नीलम प्रभात का जनपद में 17 जून 2026 भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। भ्रमण के कार्यक्रम के तहत सदस्य द्वारा पूर्वान्ह 09 बजे नगर में भ्रमण कर किसी एक आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण करेंगी तत्पश्चात प्रातः 10 बजे जिला कारागार का निरीक्षण कर जेल में निरूद्ध महिलाओ को देय सुविधाओं के बारे में निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त करेंगी।
इसी क्रम में प्रातः 11 बजे वन स्टाफ सेंटर का निरीक्षण करने के पश्चात मध्यान्ह 12 बजे चुनार विकास खण्ड में जन चैपाल लगाकर महिलाओ की समस्याओं की जन सुनवाई किया जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन को भेजे अपने कार्यक्रम के तहत कहा है कि पुलिस विभाग के अधिकारी जन चैपाल व भ्रमण के दौरान उपस्थित रहेंगे।
इसी प्रकार जन चैपाल में मुख्य चिकित्साधिकारी अथवा उनके द्वारा नामित वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी भी जन चैपाल में उपस्थित रहें ताकि महिलाओ के जन समस्याओं का मौके पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण किया जा सकें।










Users Today : 2
Users This Year : 24681
Total Users : 37274
Views Today : 3
Total views : 73311