चन्दौली पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय)
मवई खुर्द वार्ड नंबर-11 स्थित श्री श्री जय मां काली मंदिर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां काली के नौ दिवसीय वार्षिक श्रृंगार एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 14 जून को विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
मंदिर के पुजारी एवं आयोजन समिति से जुड़े आनंद यादव ने बताया कि मां काली के वार्षिक श्रृंगार कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी माता रानी का भव्य श्रृंगार किया जा रहा है तथा 14 जून को विशाल भंडारे का आयोजन होगा।

आनंद यादव ने बताया कि भंडारे में करीब 10 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माता रानी का दर्शन-पूजन करने तथा प्रसाद ग्रहण करने की अपील की।
उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अवसर पर किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मां काली का विशेष श्रृंगार और विशाल भंडारा रहेगा।
इस आयोजन को सफल बनाने में आनंद यादव, अर्जुन चौहान, अवधेश चौहान, वीरेंद्र चौहान, वंश नारायण चौहान, रणजीत चौहान, पप्पू यादव, सोनू चौहान सहित समस्त ग्रामवासी एवं भक्तगण सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।
माता रानी के भक्तों का मानना है कि इस धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता का वातावरण और मजबूत होगा।









Users Today : 29
Users This Year : 24757
Total Users : 37350
Views Today : 49
Total views : 73508