चन्दौली चहनिया खंड विकास कार्यालय के क्षेत्र पंचायत सभागार में बुधवार को खंड विकास अधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गांव – गांव में आवास प्लस सर्वे 2024 को लेकर सभी ग्राम पंचायतों के सचिवों संग बैठक किया। बैठक सचिवों को निर्देश देते हुए खंड विकास अधिकारी जावेद अख्तर ने कहा की केन्द्र एवं राज्य सरकार की नीतियों व तमाम अति संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं को ईमानदारी पूर्वक एवं लोगों को जागरूक करते हुए गांवों में11 जुन से 22जुन तक ग्रामिणो के साथ खुली बैठक इमानदारी पूर्वक पात्रता सूची बनाएं जाने व सूची अनुमोदन कार्य में सहयोग करें।
सभी लोग आश्रय विहीन,भीख मांगकर जीवन यापन करने वाले,हाथ से मैला ढोने वाले परिवार, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति परिवार महिला मुखिया के परिवार,दिव्यांगज सदस्य एवं परिवार में अन्य कोई शारीरिक रूप से सक्षम वयस्क सदस्य आदिम जनजाति समुह वैज्ञानिक रूप से मुक्त कराये गये बंधुआ मजदुरो का अनुपालन करते हुए प्रत्येक लाभार्थियों को अपने अपने ग्राम पंचायतों में खुली बैठक कराकर अंतिम रूप दिए जाने को लेकर पात्रता सूची बनाकर अनुमोदन करने के साथ ही प्रधानमंत्री के बारहवीं वर्ष पूर्ण होने पर विकास कार्यो की चर्चा किया गया
तथा सभी संबंधित ग्राम विकास व ग्राम पंचायत अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने अपने क्षेत्रों में प्रधानमंत्री के विकास कार्यों को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए जानकारी दे।इस दौरान ज्वाइंट विडियो ओमप्रकाश, सहायक विकास अधिकारी राजेश सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी आंनद यादव, कमलेश यादव, अतुल यादव,आशुतोष सिंह, प्रेमचंद कन्नौजिया, विद्या यादव, लेखाकार अर्चना वर्मा, एडीओ आईएसबी नित्यानंद सिंह, प्रभाकर मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।











Users Today : 0
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today :
Total views : 73438