चंन्दौली बबुरी
डवक ग्राम सभा में जलभराव और नाली की जर्जर स्थिति से परेशान ग्रामीणों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया।
विदित हो कि ग्रामीणों का आरोप है, कि मोहल्ले की मुख्य नाली पिछले कई महीनों से जाम पड़ी है। थोड़ी सी बारिश में ही गंदा पानी सड़कों और घरों में भर जाता है। इससे मच्छर बढ़ गए हैं और डायरिया, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। बच्चों और बुजुर्गों को निकलने में भारी दिक्कत हो रही है।
प्रदर्शनकारियों के डवक ग्राम प्रधान से कहा कि इस समस्या की शिकायत कई बार, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि तुरंत JCB मशीन से नाली की सफाई कराई जाए और स्थायी समाधान के लिए नई नाली का निर्माण किया जाए।
इस प्रदर्शन में आशुतोष गिरी,अखिलेश गिरी,विजय गिरी,कमला पाण्डेय,मुन्ना पाण्डेय,आरती शिंह,चिंता देवी इत्यादि लोग मौजूद रहे।।











Users Today : 28
Users This Year : 24717
Total Users : 37310
Views Today : 105
Total views : 73436