चन्दौली चकिया
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार 5 जून को सावित्रीबाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चकिया में महाविद्यालय की प्राचार्य की अध्यक्षता तथा राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. सुरेन्द्र कुमार सिंह के तत्वावधान में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर में डॉ. शमशेर बहादुर, देवेन्द्र बहादुर सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. सुरेन्द्र कुमार सिंह तथा छात्र-छात्राओं द्वारा पौधारोपण कर किया गया। इस दौरान परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. सुरेन्द्र Kumar सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्ष न केवल जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि जलवायु संतुलन बनाए रखने एवं जैव विविधता के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर डॉ. शमशेर बहादुर ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। शपथ के दौरान सभी प्रतिभागियों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, जल संरक्षण करने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने और प्रकृति संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प दोहराया।
“एक पेड़ माँ के नाम” तथा “हरित भारत, स्वच्छ भारत” के संदेश के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।











Users Today : 28
Users This Year : 24717
Total Users : 37310
Views Today : 106
Total views : 73437