वाराणसी
वाराणसी के मिर्जामुराद में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मिट्टी पटाई का ठेका दिलाने के नाम पर 25 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। भदैनी निवासी राजेश सोनकर ने आरोप लगाया कि प्रतापपुर गांव के प्रवीण कुमार मिश्रा ने खुद को स्टेडियम निर्माण से जुड़ी कंपनी का अधिकारी बताकर ठेका दिलाने का झांसा दिया। पीड़ित ने आरोपी को बैंकिंग माध्यम से करीब 19 लाख और 6 लाख नगद दिए। समय बीतने पर न ठेका मिला न पैसा वापस हुआ। दिए गए चेक भी बाउंस हो गए।
रुपये मांगने पर आरोपी ने गाली-गलौज, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग और जान से मारने की धमकी दी। न्यायालय के आदेश पर मिर्जामुराद पुलिस ने धोखाधड़ी और दलित उत्पीड़न के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी।
अपील:
किसी भी सरकारी या निजी ठेके के नाम पर बिना दस्तावेज पैसा न दें। ठगी की शिकायत पुलिस आपातकाल 112 या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर करें।











Users Today : 9
Users This Year : 24727
Total Users : 37320
Views Today : 20
Total views : 73458