जौनपुर।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुँवर अनुपम सिंह ने पुलिस कार्यालय का साप्ताहिक निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं के कार्यों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विशेष जांच प्रकोष्ठ, शिकायत प्रकोष्ठ, सोशल मीडिया सेल, एलआईयू, शक्ति मोबाइल एवं जनसंपर्क शाखा (PRO) का निरीक्षण किया और अभिलेखों की स्थिति का जायजा लिया।
एसएसपी ने शाखाओं में रखे गए अभिलेखों एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने रिकॉर्ड के सुव्यवस्थित रख-रखाव, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण तथा लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने शाखाओं की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने पर जोर देते हुए कहा कि जनता से जुड़े मामलों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस कार्यालय के विभिन्न अनुभागों की कार्यक्षमता बढ़ाने और बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए भी आवश्यक निर्देश जारी किए गए।
पुलिस प्रशासन की इस नियमित समीक्षा व्यवस्था को जनहित में बेहतर पुलिसिंग और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा











Users Today : 29
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today : 107
Total views : 73438