घर बाहर से बंद था और ताला लगा हुआ था। जबकि, एक शव घर के ग्राउंड फ्लोर पर बनी दुकान में मिला।
पुलिस ने बताया- जिस कमरे में दंपती के शव मिले, वहां एक बोर्ड पर लिखा मिला, “बंटी, बबली और बहू ने मारा।” वहीं, जिस दुकान से चौथा शव मिला, उस पर भी बाहर से ताला लगा मिला।
मंगलवार दोपहर घर से बदबू आने पर पड़ोसियों को शक हुआ। पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया, आवाज लगाई। लेकिन, कोई रिस्पांस नहीं मिला। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस गेट तोड़कर अंदर पहुंची। कमरे में तीनों की लाश मिली। तीनों के सिर पर गहरा जख्म था। आसपास बहा खून सूख चुका था।
बेड पर वीरेंद्र कुमार वैश्य (70), उनकी पत्नी अनीता (65) और बेटी मीनाक्षी (40) की लाश पड़ी हुई थी। बेटे अभिषेक (38) का शव दुकान में मिला। वारदात साउथ मलाका में हीवेट रोड चौराहे की है।











Users Today : 9
Users This Year : 24727
Total Users : 37320
Views Today : 20
Total views : 73458