अपराध एवं अपराधियों तथा वांछितों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया संजीव शर्मा के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह की पुलिस टीम द्वारा जानलेवा हमला कर घायल करने वाले अभियुक्त नितिन कुमार गुप्ता पुत्र कैलाश गुप्ता निवासी बीकापुर हरदत्तपुर थाना रोहनिया को सोमवार को हरदत्तपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के संबंध में प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह ने बताया कि वादी मुकदमा द्वारा सोमवार को थाना रोहनिया पर विपक्षीगण द्वारा वादी के भांजे पर प्राण घातक हमला करते हुए गंभीर रूप से घायल कर देने के संबंध में तहरीर दिया गया था। जिसके आधार पर नामजद अभियुक्त नितिन कुमार गुप्ता पुत्र कैलाश नाथ को हरदत्तपुर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 109(1) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह, उ0नि0 अमीर बहादुर सिंह, का0 शीत कुमार वर्मा,का0राकेश कुमार आदि शामिल रहे।











Users Today : 28
Users This Year : 24717
Total Users : 37310
Views Today : 106
Total views : 73437